फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंदरोल व शिरढ़ में पकड़ी 24 बोतल शराब

बंदरोल व शिरढ़ में पकड़ी 24 बोतल शराब

Sun, 17 Jun 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बंदरोल व शिरढ़ में पकड़ी 24 बोतल शराब
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू पुलिस ने अब भांग के साथ अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। रविवार को पुलिस की दो अलग-अगल टीमों ने बदंरोल और शिरढ़ में छापेमारी कर शराब की 24 बोतल बरामद की। इसमें 18 बोतल अंग्रेजी और छह बोतल देसी शराब की है।

एएसआई इंद्र देव ने कहा कि उन्होंने बंदरोल में आशा थापा नामक एक महिला द्वारा चलाए जा रहे ढाबा में शक होने पर छापेमारी की तो उन्हें अंग्रेजी की छह बोतल और देसी शराब की छह बोतल मिली। पुलिस की अन्य टीम ने एएसआई रविंद्र कुमार की अगवाई में शिरढ़ में एक दुकान से इंग्लिश की 12 बोतल मिली है।
विज्ञापन


एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि दोनों मामलों में आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। नेगी ने कहा कि पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ भी अभियान छेड़ दिया है और इसको लेकर जिला के सभी थानों व पुलिस चौकियों को अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed