{"_id":"59f4833e4f1c1bee688b7e4b","slug":"141509196606-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली गांव में ढाई मंजिला मकान जल कर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली गांव में ढाई मंजिला मकान जल कर राख
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
fire logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)।
मनाली गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे लगी आग से ढाई मंजिला मकान जल गया। देर रात को तीन कमरों के मकान में लगी आग से पूरे गांव में अफरा-तफरा मच गई। इस दौरान गांव के लोगों ने मकान में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन काष्टकुणी शैली के बने मकान ने आग इतनी तेजी से पकड़ी कि उसे काबू पाना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया।
मकान में शॉट सर्किट से लगी आग से करीब तीन लाख का नुकसान आंका गया है। सर्दी के दिनों आग से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। अग्निशमन अधिकारी मनाली कमल स्वरूप शर्मा ने बताया कि मनाली गांव में तारा चंद के मकान में भड़की आग से ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। हालांकि आग से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है परंतु आग की घटना से मकान को नहीं बचाया जा सका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक दमकल विभाग अपने वाहनों के साथ मौके पर पहुंचा तो आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बावजूद विभाग ने पूरी कोशिश की लेकिन धू-धू कर जल रहे मकान के साथ लगते तीन-चार अन्य मकानों को जलने से बचाया गया है। एसडीएम मनाली एचआर वेरवा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को नियमावली के तहत राहत राशि दी है
विज्ञापन