फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   फोटो

फोटो

Wed, 21 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो
स्वार। हर्ष फायरिंग में दूल्हे द्वारा अवैध असलहे से चलाई गई गोली से रिश्तेदारी में आए कक्षा तीन के छात्र की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी मेें लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर अवैध बंदूक कब्जे में ले ली। छात्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव मधुपुरा निवासी श्याम लाल के बेटे विजयपाल की बारात मंगलवार को थाना केमरी जानी थी। सोमवार की रात घर में मढे़ का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे पर परिजन एवं यार-दोस्त डांस कर रहे थे। घर में खुशी का माहौल चल रहा था। बताते है कि इस दौरान दूल्हा घर में रखी बिना लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बंदूक में एक कारतूस फंस गया जिसे वह निकालने का प्रयास करने लगा कि अचानक बंदूक से गोली निकल गई और सामने खड़े मेहमानदारी में आए अलीनगर जागीर निवासी दुली राम के 14 वर्षीय बेटे धनीराम सहित थाना मिलक के कजीयापुरा निवासी महिला विराम देवी पत्नी महेंद्र को जा लगी। इस दौरान गोली लगने से बालक धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घर में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हेा गया। घायल महिला को उपचार के लिये सीएचसी लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे विजय पाल को हिरासत में ले लिया और बंदूक भी कब्जे में ले ली। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने मृतक बालक के पिता दुलीराम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर गांव मधुपुरा निवासी विजय पाल पुत्र श्याम लाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपेार्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed