{"_id":"5a6dfd984f1c1b514a8b60f3","slug":"121517157784-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुरक्षित नहीं सिक्योरिटी गार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुरक्षित नहीं सिक्योरिटी गार्ड
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात सुरक्षा गार्ड ही महफूज नहीं हैं तो आम लोगों का क्या होगा। शनिवार रात को अस्पताल के ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर अस्तपाल के प्राइवेट सुरक्षा गार्ड को पीट दिया। सुरक्षा गार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं मामले को लेकर सुरक्षा गार्डों ने शिकायत पत्र सीएमओ कुल्लू को प्रेषित किया है। सुरक्षा गार्डों ने दो टूक कहा है कि अस्पताल में इस प्रकार की दादागीरी कतई सहन नहीं की जाएगी।
मामला शनिवार रात का है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड उदय राम ने बताया कि उसकी ड्यूटी गेट नंबर एक पर लगी थी। रात नौ बजे के बाद वार्ड सिस्टर ने कहा कि अस्पताल का एक कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर वार्ड में घूम रहा है। जबकि उसकी ड्यूटी भी नहीं है। उसे अस्पताल से बाहर जाने को बोल दो। इसके बाद जब वह दो अन्य सुरक्षा गार्डों के साथ खाना खा रहा था तो उक्त कर्मचारी सिक्योरिटी रूम के दरवाजे लातें मारने लगा। इसके बाद उसने मारपीट की। मामले गंभीर होते देख वहां पर अन्य लोग भी जमा हो गए। लेकिन किसी ने अस्पताल के उक्त कर्मचारी को रोकने की जहमत नहीं उठाई। उदय राम ने कहा कि जिस समय उसके साथ मारपीट की गई उस समय अस्पताल में पुलिस कर्मचारी, डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी मौजूद थे।
कोट्स
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील शर्मा ने कहा कि उन्हें सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की सूचना है। लेकिन उन्हें शिकायत नहीं मिली है। यह मामला चिकित्सा अधीक्षक के अधीन आता है।