फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन घरों में डेढ़ लाख की चोरी

तीन घरों में डेढ़ लाख की चोरी

Wed, 11 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
तीन घरों में डेढ़ लाख की चोरी
तीन घरों में डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन

- स्वार क्षेत्र में नहीं रुक रही चोरी की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
स्वार। स्वार कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने सोमवार की रात एक साथ तीन घरों पर धावा बोलकर 50 हजार की नकदी सहित डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

तहसील क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय है। दो दिन पूर्व तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर से एक ही रात में तीन किसानों के घरों में घुसकर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए थे। अब चोरों ने अलीनगर उत्तरी में सोमवार की रात चोर किसान फिरासत अली के घर में दीवार फांद कर घुस गए। चोरों ने आलमारी और संदूक का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी, दो तोले सोने और दो तोले चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने अगला निशाना फिरासत अली के भाई आरिफ अली के घर को बनाया। दीवार फांद कर चोर घर में घुस गए और संदूक के ताले तोड़ कर 16 हजार की नकदी, डेढ़ तोले सोने और 150 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोर गांव निवासी जमशेद के घर में घुसकर आठ हजार रुपये की नकदी एक मोबाइल चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों के होश उड़ गए। पीड़ित लोगों ने कोतवाली पहुंच कर चोरी की घटनाओं की तहरीर दी। कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed