{"_id":"5b450a5f4f1c1bfb7e8b56fa","slug":"101531251295-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राली सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्राली सीज
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। कोसी नदी से अवैध खनन कर रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को राजस्व और पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद में क्षेत्र में अवैध खनन जारी है। रात में चोरी से अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों में रेत भरकर इसका स्टॉक किया जा रहा है। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कोसी नदी के घोसीपुरा पट्टीकला घाट से ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध खनन कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर राजस्व टीम ने पुलिस को साथ लेकर घोसीपुरा पट्टीकला घाट पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान नदी के दूसरे छोर पर अवैध खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्राली समेत फरार हो गए। इसके बाद राजस्व और पुलिस टीम ने मसवासी के पास से रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि हिरासत में लिए गए ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ अवैध खनन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।