फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime

एयरपोर्ट में नौकरी के झांसे में न आएं : श्रीवास्तव

Mon, 20 Jul 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
crime
कुल्लू। कुछ लोगों की ओर से कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में युवाओं को नौकरी लगवाने का फर्जी प्रलोभन दिया जा रहा है। शातिर जिला व प्रदेश के भोले-भाले लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आए दिन कई लोगों के एयरपोर्ट में ड्यूटी ज्वाइन करने को लेकर उन्हें फोन भी आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसे शातिरों के बहकावे में न आए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी के लिए विज्ञापन केवल अथॉरिटी की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि कभी भी इस प्रकार नौकरी दिलाने का कोई कॉल आए अथवा पैसे की मांग की जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाएं। बताया कि कुछ असामाजिक तत्व अपने आप को कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट में तैनात सीआईएसएफ कर्मी बताकर अपना स्कूटर, मोटर साइकिल आदि सामान को सस्ते में बेचने की भी लोगों को पेशकश कर रहे हैं और फर्जी तरीके से अपने अकाउंट में पैसे हस्तांतरित करने को कह रहे हैं। यदि इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो तुरंत एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सीआईडब्ल्यू के मोबाइल नंबर 98055-15718 पर काल कर इसकी सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed