{"_id":"5e2723868ebc3e4b151899c9","slug":"crime-kullu-news-sml321753061","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ के लिए बुलाया आरोपी मणिकर्ण पुलिस चौकी से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूछताछ के लिए बुलाया आरोपी मणिकर्ण पुलिस चौकी से फरार
Tue, 21 Jan 2020 09:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाकाबंदी पर एक गाड़ी से बरामद एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और छह कारतूस मामले का आरोपी मणिकर्ण पुलिस चौकी से पूछताछ के दौरान फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को भी पकड़ा, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। सभी पुलिस थानों और चौकियों को भी इस बारे में अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी के भीतर से आरोपी के फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दूसरे दिन मंगलवार को भी आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है। इससे पहले पिछले हफ्ते कुल्लू की जेल से एक कैदी भी पानी की टंकी से चढ़कर दीवार फांदकर भाग निकला था। उसे भी पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। हालांकि प्रशासन ने इस मामले में जेल अधीक्षक को सस्पेंड व जेल वार्डन को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
मगर अब एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा समेत छह कारतूस को लेकर घूम रहे युवक को भले ही पुलिस ने मणिकर्ण में नाके में पकड़ा लिया है। लेकिन आरोपी चौकी से पूछताछ के दौरान भाग गया है। पुलिस ने जिस दिल्ली नंबर की गाड़ी से पिस्तौल और कारतूस पकड़े हैं, उस गाड़ी में करीब चार लोग भी सवार थे। इनमें एक महिला भी मौजूद थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस दौरान आर्म्ड एक्ट का आरोपी फरार हुआ था, उस दौरान अन्य सभी लोग भाग गए थे। बाद में पुलिस ने महिला को भुंतर में लगाए गए नाके के दौरान पकड़ा है। हालांकि पूरे मामले को लेकर पुलिस खुल कर बोलने से कतरा रही है। मामला गंभीर होने पर इसकी जांच भी पुलिस का एक बड़ा अधिकारी कर रहा है।
उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने तलाशी में जिस युवक के बैग से एक देसी कट्टा, एक पिस्तौल और छह राउंड बरामद किए हैं, वह पुलिस चौकी से फरार हो गया है। उन्होंने कहा कि मामले में गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही और इसमें दोषी पुलिस कर्मियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।