{"_id":"006f93c9a150226fac3c3a015ce0f578","slug":"crime-in-kullu-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्वो बस के यात्री से सवा किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्वो बस के यात्री से सवा किलो चरस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला की सीमा पर बजौरा में वोल्वो बस के यात्री से सवा किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। आरोपी को तय नियमावली के मुताबिक कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भुंतर थाना में चरस को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बजौरा के पास नाका लगा रखा था। ऐसे में एक वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका गया। उसमें बैठा चंद्र कुमार नेपाली पुलिस को देख कर हड़बड़ा गया। वह उल्टी आने का बहाना कर बस से उतरने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे बैग की तलाशी देने को कहा। जब बैग की तलाशी लगी गई तो सवा किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस किससे खरीदी और इसकी डिलीवरी कहां दी जानी थी? उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन