फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime

बातल में पत्थर से हमला कर साइट इंचार्ज की हत्या

Fri, 10 Jun 2016 10:38 PM IST
कुल्लू/ केलांग
कुल्लू/ केलांग Updated Fri, 10 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
crime
हत्या - फोटो : अमर उजाला

काजा के बातल में छोटी सी कहासुनी पर एक जेसीबी ऑपरेटर ने बेकेम इनफ्रा प्रोजेक्ट के साइट इंचार्ज की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को केलांग न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार काजा के बातल में एक बेकेम इनफ्रा कंपनी आर्मी की टेलीफोन लाइन बिछाने का कार्य कर रही कंपनी के जेसीबी ऑपरेटर और साइट इंचार्ज के बीच किसी बात को लेकर 6 जून को कहासुनी हुई।

विज्ञापन


इस बीच तैश में आकर जेसीबी ऑपरेटर ने पहले लात-घूसों के साथ इंजार्ज के साथ मारपीट की है। इसके बाद ऑपरेटर ने पत्थर उठाया और पेट पर जोर से मार दिया। जिससे इंजार्च जमीन में गिर गया। इसके बाद आरोपी ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल इंचार्ज को प्रोजेक्ट के कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए काजा सीएचसी लाया गया और 7 जून को इंचार्ज की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही केलांग पुलिस प्रशासन ने चारों तरफ नाकाबंदी की और डीएसपी संजय शर्मा और एसएचओ केलांग की टीम ने ग्रांफू के पास आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान वेकेंटेश्वर रेहड़ी (54) निवासी गूंटोर आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि जेसीबी ऑपरेटर और आरोपी की पहचान नंगल पंजाब निवासी गोपाल कृष्ण उर्फ  गोपी (20) के रूप में हुई। इधर, एसपी लाहौल-स्पीति रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। केलांग न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed