फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cracks appear in homes, nights are spent in fear

Kullu News: घरों में आईं दरारें, डर के साये में कट रहीं रातें

Sun, 12 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 12 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cracks appear in homes, nights are spent in fear
पावर हाउस न्यूली के ग्रामीणों की बढ़ीं दिक्कतें
विज्ञापन

निजी पावर प्रोजेक्ट की पाइप लाइन है क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के पावर हाउस न्यूली में ग्रामीण डर के साये में रातें काटने पर विवश हैं। निजी पावर प्रोजेक्ट की पाइप लाइन टूटने से भूस्खलन हो रहा है।
साथ ही अब इस लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है लेकिन मशीनों की गड़गड़ाहट से पांच से सात घरों में दरारें आ गई हैं। इससे ग्रामीणों को घर छोड़ने के लिए विवश होना पड़ रहा है। हालांकि, ग्रामीण परियोजना प्रबंधन से काम को रोक पहले सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण निमत राम, भगत राम, हिरे सिंह, महेंद्र और रोशन ने कहा कि सुरक्षा दीवार न होने के कारण घरों में दरारें आ गई हैं। भूस्खलन के कारण भूमि का कटाव भी हो रहा है। इससे ग्रामीणों को घरों को गंवाने के अलावा भूमि भी खोनी पड़ रही है। परियोजना प्रबंधन को इस समस्या से अवगत करवाया गया है। बावजूद इसके सकारात्मक पहल नहीं हो रही है। प्रभावित घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए विवश हैं। उन्होंने प्रबंधन से सुरक्षा दीवार लगाने और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। उधर, परियोजना महाप्रबंधक आरके सिंह ने कहा कि प्रशासन के साथ स्थिति का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed