{"_id":"66b792e2277c9b477d0eaf26","slug":"cps-took-stock-of-the-relief-work-by-traveling-through-the-suspension-bridge-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128541-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: झूला पुल से सफर कर सीपीएस ने लिया राहत कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: झूला पुल से सफर कर सीपीएस ने लिया राहत कार्यों का जायजा
विज्ञापन
मलाणा क्षेत्र में राहत कार्य का जायजा लेते हुए सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर और एसडीएम सदर विकास शुक्
कुल्लू। मलाणा में आपदा के बाद प्रशासन और सरकार राहत कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर मलाणा क्षेत्र में राहत कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने एसडीएम सदर विकास शुक्ला के साथ झूला पुल में एक छोर से दूसरे छोर तक का सफर किया।
सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद राहत कार्य के तौर पर यहां पर एक झूला पुल लगाया गया है। सीपीएस सुंदर सिंह ने कहा कि मलाणा के लिए ईंधन, राशन, दवाइयों सहित सभी आवश्यक खाद्य पदार्थों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लगातार जारी है। मलाणा गांव की सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर झूला पुल की व्यवस्था की गई है।
दो अन्य झूलों की व्यवस्था सीधे मलाणा में सामान के आवागमन के लिए की जा रही है। मलाणा के लिए बिजली की आपूर्ति को बहाल करने के लिए विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को अंधेरे में गुजर बसर न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुल्लू के विभिन्न स्थानों पर आई आपदा में जान माल का नुकसान हुआ परंतु सरकार और प्रशासन की मुस्तैदी, तत्परता तथा त्वरित राहत-बचाव अभियान के कारण आपदा से निपटने तथा नुकसान को कम करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि बलाधी गांव को जोड़ने के लिए झूला पुल लगाया गया है। यहां के लोगों को अधिक सुविधा मिले, इसलिए एक और झूला पुल लगाया जा रहा है। उन्होंने राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
000