फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cowshed burnt to ashes in Ganyoli of Banjar

Kullu News: बंजार के गनयोली में गोशाला जलकर राख

Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cowshed burnt to ashes in Ganyoli of Banjar
बंजार उपमंडल की ग्राम पंचायत थाटीबीड़ के गांव गनयूली में ढाई मंजिला गौशाला में लगी आग बुझाने मे
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत थाटीबीड़ के गनयोली गांव में एक गोशाला जलकर राख हो गई है। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मंगलवार देर शाम गांव के बीच बनी गोशाला में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत थाटीबीड़ के प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे एक ढाई मंजिला गोशाला में आग लग गई। गोशाला में घास, कृषि उपकरण सहित अन्य सामग्री का भंडारण किया गया था। गांव के साथ में ही एक शादी समारोह था। जब लोगों को आग की सूचना मिली तो लोग एकत्रित होकर आग बुझाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। दमकल विभाग और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गोशाला कौशल्या देवी पत्नी केशवराम, तेज राम पुत्र केशव राम, मोहर सिंह पुत्र धनीराम की संयुक्त थी। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम ने मौका किया है। प्रभावितों को नियमानुसार राहत राशि दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed