फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cow should be given the status of Mother of the Nation: Deen Ram

गोमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा : डीणे राम

Thu, 23 Apr 2026 03:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Cow should be given the status of Mother of the Nation: Deen Ram
27 अप्रैल से शुरू गो सम्मान आह्वान अभियान
विज्ञापन

तहसील और जिला स्तर पर सौंपे जाएंगे मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए देशभर में एक व्यापक अभियान की शुरुआत होने जा रही है। कुल्लू में इस अभियान का आगाज 27 अप्रैल से होगा। यह बात गो सम्मान आह्वान अभियान के तहसील संयोजक डीणे राम ने कही। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को जिले में तहसील और जिला स्तर पर गोसेवक और आम जनता रथ मैदान में एकत्रित होगी। इसके बाद उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके अलावा मनाली, भुंतर और जरी में भी मांग पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय देशी गोवंश को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करवाना है। उन्होंने कहा कि भारत में गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। गोसेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय बने। वहीं, गोचर बोर्ड बने और गोवंश के लिए चारा सुरक्षा तय हो। कार्यकर्ता 27 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के लिए अभी से तैयारियाें में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को 15 अगस्त 2027 तक समय दिया जाएगा। अगर इस बीच देश के प्रधानमंत्री की ओर से इस दिशा में कोई आश्वासन नहीं मिलता है तो 16 अगस्त से संत आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इस दौरान विरेंद्र, बीर सिंह, देवदत्त, अमित कुमार, ओमप्रकाश, अजय महंत, पिंकू, गोपी चंद, दुनी चंद, अनुराग शर्मा, शेरा नेगी, जगरनाथ, कर्मचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed