{"_id":"620be4805284a9091e735253","slug":"corporation-bus-reached-jalori-pass-by-filling-passengers-kullu-news-sml3997195141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां भरकर जलोड़ी दर्रा पहुंची निगम की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियां भरकर जलोड़ी दर्रा पहुंची निगम की बस
विज्ञापन
बर्फ़बारी के बाद बाधित जलोडीजोत तक भेजी सरकारी बस।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला हाईवे-305 सवा एक माह से यातायात के लिए बंद है, लेकिन रामपुर की तरफ से निगम की दो बसों को जलोड़ी दर्रा तक चलाने से राहत मिली है। मगर यहां से लोगों को आठ से दस फीट बर्फ में पैदल ही सोझा तक पहुंचना पड़ रहा है।
मंगलवार को दूसरे दिन भी निगम की बस सवारियों से भरकर जलोड़ी जोत पहुंची है। लेकिन यहां से जरूरतमंद लोगों को पैदल ही आना पड़ा है। जिसमें कुछ बीमार लोग भी शामिल हैं जो अपना उपचार करवाने के लिए कुल्लू आए हैं। लोगों ने अब एनएच अथॉरिटी से जल्द जलोड़ी दर्रा से सोझा तक पांच किलोमीटर से दायरे से बर्फ हटाने की मांग की है। बस में जलोड़ी पहुंचे मान सिंह, लीला प्रकाश, निका राम, प्रेम लाल, भगत सिंह, सोहन लाल, गाती देवी, उर्मिला तथा बीना ने कहा कि आनी की तरफ से बस शुरू करने से सैकड़ों लोगों को राहत मिली है। उन्होंने एनएच अथॉरिटी से बर्फ से बंद सड़क मार्ग से भी बर्फ हटाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का पर्व नजदीक आ गया है और दर्रा होकर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि सवा एक माह से हाइवे का बंद होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बीमार लोगों के साथ बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। एनएच के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे को दोनों तरफ से बहाल किया जा रहा है। मौसम ने साथ दिया तो शिवरात्रि से पहले हाईवे यातायात के लिए खुल जाएगा।