फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   coron update

दिल्ली से आई महिला कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
coron update
कुल्लू। जिला कुल्लू में एक बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला 16 जुलाई को दिल्ली से अपने बेटे के साथ आई थी। 70 वर्षीय महिला पार्वती घाटी के बरशैणी गांव की रहने वाली है। लेकिन मां-बेटे दोनों जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी होटल में संस्थागत क्वारंटीन में थे।
विज्ञापन

महिला में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला व उनके बेटे के सैंपल लिए। सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव तथा उनके बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला को उपचार के लिए सरवरी होटल से कोविड केयर सेेंटर ढालपुर के लिए शिफ्ट किया है। कोरोना निगरानी अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला में हलके लक्षण पाए गए हैं। जिला में अब कोरोना केसों की संख्या 21 पहुंच गई है। इसमें सात लोग ठीक हो गए हैं और 14 लोगों का उपचार चल रहा है। उधर, जनजातीय लाहौल-स्पीति के सभी चारों मरीज अब ठीक हो गए हैं। सोमवार को जिला कुल्लू से 151 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। आईजीएमसी के लिए 34 और नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए 117 सैंपलों को भेजा गया है। शाम तक आई रिपोर्ट में एक केस पॉजिटिव और 67 निगेटिव पाए गए हैं। 83 मामलों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि लोग घबराए नहीं, बल्कि मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed