{"_id":"65a8131ee2198f2f8107722a","slug":"contractors-who-do-not-complete-the-work-will-be-blacklisted-anirudh-kullu-news-c-89-1-klu1001-15090-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : अनिरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : अनिरुद्ध
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। तय समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए कोई सुनवाई नहीं होगी। यह बात बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कही। वह बजौरा में कुल्लू जिले के पहले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान जनता के कामों में हो रही ढील पर मंत्री के सख्त तेवर दिखे। उन्होंने काम पूरा करने के लिए अधिकारियों की जबावदेही तय की।
उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनने के बाद कहा कि जो काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करके अधिकारियों को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर-द्वार पर जाकर जनता की समस्याओं का समाधान करना और सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की ओर से एक वर्ष के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के किए गए कार्यों तथा जनहित में लिए गए निर्णय के बारे में जनता के द्वार जाकर जानकारी प्रदान करना है। इससे पहले कुल्लू पहुंचने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का स्वागत किया गया। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू के एक समान व संतुलित विकास के लिए कई विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। जिले के लिए भी अलग से 45 करोड़ रुपये का राशि जारी हुई।