{"_id":"68f514056dd0683d690538a9","slug":"consumers-can-win-a-10-gram-silver-coin-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159709-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उपभोक्ता जीत सकते हैं 10 ग्राम चांदी का सिक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उपभोक्ता जीत सकते हैं 10 ग्राम चांदी का सिक्का
Sun, 19 Oct 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने शुरू किया दिवाली बोनांजा ऑफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बीएसएनएल का दिवाली के मौके पर उपभोक्ताओं के लिए दिवाली बोनांजा ऑफर शुरू किया है। नए ग्राहकों के लिए एक रुपये में फोर जी प्लान का ऑफर 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक पूरे देश में लागू रहेगा।
बीएसएनएल उप महाप्रबंधक कुल्लू बीएल शर्मा ने कहा कि दिवाली लक्की ड्रा के तहत 18 से 20 अक्तूबर तक 100 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज करने पर उपभोक्ता रोजाना 10 ग्राम चांदी का सिक्का जीत सकते हैं। कॉरपोरेट कोम्बो ऑफर में कम-से-कम 10 नए पोस्टपेड और एफटीटीएच कनेक्शन लेने वाले संस्थानों को पहले माह की बिलिंग पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
यह ऑफर 18 नवंबर तक लागू रहेगा। कोई भी ग्राहक अपने परिवार या मित्रों को रिचार्ज उपहार के रूप में भेज सकता है। इसके साथ ही अन्य प्लान भी ग्राहकों के लिए विशेष तौर पर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली नए आरंभ और उजाले का प्रतीक है। बीएसएनएल मेक इन फोर जी नेटवर्क पर बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है।