फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construction of security wall near Sumaropa on Bhuntar-Manikaran road stalledConstruction of security wall near Sumaropa on Bhuntar-Manikaran road stalled

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सूमारोपा के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण ठप

Thu, 07 May 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Construction of security wall near Sumaropa on Bhuntar-Manikaran road stalledConstruction of security wall near Sumaropa on Bhuntar-Manikaran road stalled
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग के सूमारोपा के पास पार्वती नदी में बनाई जा रही आरसीसी की करीब 100 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार दो साल से पूरी नहीं हो पाई है। नदी की तरफ से आरसीसी की दीवार बनाई जा रही है। कई महीनों से अब काम बंद पड़ा है। इस कारण सूमारोपा के पास मार्ग वनवे है। जाम लगने के कारण पर्यटकों के साथ आम लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। 2023 में आई आपदा के दौरान पार्वती नदी की बाढ़ में यहां सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था।
विज्ञापन

2023 में आई आपदा में केंद्र सरकार ने सेंटर रिलीफ फंड (सीआरएफ) के तहत 38 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। इस राशि से भुंतर में ब्यास पर डबललेन पुल का निर्माण किया गया। भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की मरम्मत की गई लेकिन सूमारोपा में बही सड़क के लगभग 100 मीटर के दायरे पर बनाई जा रही आरसीसी की दीवार को लोक निर्माण विभाग पूरा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

अभी सुरक्षा दीवार सड़क से करीब 15 से 20 फीट नीचे है। दीवार पूरी नहीं होने से घाटी के पर्यटन पर भी असर पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत से पर्यटक मणिकर्ण घाटी का रुख करने से कतराने लगे हैं। घाटी के कारोबारी बलदेव राज, लुदर चंद, नरोतम ठाकुर, प्रेम सिंह और गिरीराज ने कहा कि केंद्र सरकार से सीआरएफ से मिली 38 करोड़ की राशि के बाद भी दो साल से भुंतर-मणिकर्ण मार्ग दुरुस्त नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कसोल के पास साडा बैरियर पर बन रही आरसीसी की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग को आगामी बरसात से पहले इसे पूरा करना चाहिए।
-चमन ठाकुर, कारोबारी
...
सूमारोपा के पास दो साल से सुरक्षा दीवार का काम पूरा नहीं होने से यहां जाम लग रहा है। वाहनों को बारी-बारी से निकालना पड़ता है लेकिन अभी भी काम आधा अधूरा पड़ा है।

-सेस राम, स्थानीय निवासी
...
पार्वती नदी से आरसीसी की सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। नदी से पक्की दीवार दी गई और अब आधे से ऊपर क्रेटवाॅल दिए जाएंगे। शेष बचे काम को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-बीसी नेगी, अधीशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed