फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construction of Katrai Hospital building stalled due to lack of budget

Kullu News: बजट के अभाव से लटका कटराईं अस्पताल के भवन का निर्माण

Thu, 15 Feb 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Construction of Katrai Hospital building stalled due to lack of budget
पतलीकूहल (कुल्लू)। आयुष अस्पताल कटराईं के भवन का निर्माण बजट के अभाव के कारण लटक गया है। आयुष विभाग ने हिमुडा को भवन के निर्माण का जिम्मा सौंपा है। 70 फीसदी कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बजट की अंतिम किस्त न मिल पाने के कारण भवन का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इस कारण आयुष पद्धति से उपचार करवाने वाले मरीजों को पंचकर्म की सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय ढालपुर के बाद आयुष विभाग का एकमात्र अस्पताल कटराईं में है, लेकिन इसका भवन पुराना हो गया है।
विज्ञापन

पुराने भवन के साथ ही नया बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। अब भवन का निर्माण कार्य बजट के फेर में फंस गया है। करीब चार करोड़ के बजट से बनने वाले भवन की अंतिम किस्त 1.80 करोड़ रुपये जारी न होने से काम बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन का ढांचा तो खड़ा कर दिया गया है लेकिन खिड़की, दरवाजे न लगने और आंतरिक काम न होने से यह भवन सफेद हाथी बना हुआ है। इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज ने कहा कि भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है।
...
सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला
आयुष अस्पताल कटराईं की रोगी कल्याण समिति की बैठक में अधूरे पड़े भवन का मामला उठा था। भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे और सरकार के समक्ष मामला प्रमुखता से रखा जाएगा। पुराने भवन के रखरखाव के लिए 20,000 रुपये का बजट जारी किया जाएगा।

-भुवनेश्वर गौड़, विधायक, मनाली
...
नए भवन में पंचकर्म की मिलनी है सुविधा
आयुष अस्पताल कटराईं के नए भवन में मरीजों को पंचकर्म की सुविधा भी मिलनी है, लेकिन सालों से लटके पड़े निर्माण कार्य के कारण मरीजों को सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। पंचकर्म की सुविधा फिलहाल जिला आयुष अस्पताल कुल्लू में ही मिल रही है, जिसके कारण मनाली, नग्गर, पतलीकूहल, रायसन आदि के मरीजों को पंचकर्म के लिए कुल्लू की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed