फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construction of Bhuntar bridge will provide relief from the problem of traffic jam.

Kullu News: भुंतर पुल बनने से जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

Sun, 22 Dec 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 22 Dec 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Construction of Bhuntar bridge will provide relief from the problem of traffic jam.
60 किमी के दायरे में टोल फ्री करने की भुंतर सुधार समिति ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर सुधार समिति की बैठक रविवार को गुरुद्वारा में हुई। समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

समिति ने कहा कि भुंतर पुल निर्माण दशकों को पुरानी जाम की समस्या से सैलानियों के साथ आम लोगों को राहत मिलेगी। खासकर फल और सब्जी सीजन के दौरान लगने वाले जाम से मणिकर्ण, गड़सा और दियार इलाकों के हजारों किसानों-बागवानों को लाभ होगा। अध्यक्ष मेघ सिंह और उपाध्यक्ष मनीष कौंडल ने कहा कि भुंतर की सबसे जटिल समस्या संकरा पुल से लगने वाले जाम की थी। इसे भुंतर सुधार समिति सभी के सहयोग से लगातार उठाया गया। केंद्र, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के ध्यान में भी समस्या लाई गई। यहां तक कि सत्याग्रह के साथ सड़क पर उतरकर भुंतर सुधार समिति ने समाजसेवियों और जनता के साथ मिलकर संघर्ष किया। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते रहे। उन्होंने भुंतर डबललेन पुल का निर्माण शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोकनिर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का आभार जताया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 60 किमी के दायरे में आने वाले टोल टैक्स को फ्री किया है। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया और जल्द केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को डीसी कुल्लू के माध्यम से मांग पत्र भेजने की निर्णय लिया। संवाद
विज्ञापन

--
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed