{"_id":"6a8ed743859772de3a0cca46","slug":"construction-of-banjar-vegetable-market-incomplete-for-years-shauri-kullu-news-c-89-1-klu1002-185087-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार सब्जी मंडी का निर्माण वर्षों से अधूरा : शौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार सब्जी मंडी का निर्माण वर्षों से अधूरा : शौरी
Thu, 27 Aug 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। क्षेत्र के किसानों और बागवानों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने बंजार में सब्जी मंडी खोलने की पहल की थी लेकिन कांग्रेस सरकार की उदासीनता और लापरवाही के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना आज भी अधर में लटकी हुई है।
यह बात बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने विधानसभा में सरकार की ओर से मिले जवाब के आधार पर कही।उन्होंने कहा कि 25 नवंबर 2021 को एचपीएमसी की बैठक में बंजार सब्जी मंडी के निर्माण के लिए 7.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।
इसके बाद 25 फरवरी 2022 को 2,19,49,600 रुपये की तकनीकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई थी। इतना ही नहीं, प्रथम चरण में भूमि विकास के कार्य के लिए 1,88,80,805 रुपये की राशि 27 सितंबर 2022 को आवंटित की गई थी। लेकिन कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद इस कार्य को अपेक्षित गति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि आज स्थिति यह है कि बंजार के किसान और बागवान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं तो उन्हें पक्की और व्यवस्थित मंडी के बजाय कीचड़, अव्यवस्था और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।