{"_id":"6ab26be85a30e038bf0c1404","slug":"congress-to-strengthen-organization-from-block-to-booth-level-vadit-kullu-news-c-89-1-klu1002-187398-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक से बूथ तक संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस : वदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक से बूथ तक संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस : वदित
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी ने कुल्लू ब्लॉक कमेटी की बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।
यह बात मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी वदित चौधरी ने कुल्लू में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ब्लॉक और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए काम करने का आह्वान किया।
वदित चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के कामकाज के आधार पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर सत्ता में लौटेगी। इस मौके पर कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने की अपील की। बैठक में जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद, मंडल अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता और महिला प्रदेश सचिव पिंगला भंडारी सहित ब्लॉक और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद