फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress Secretary Vidit Chaudhary will visit Kullu today

Kullu News: कुल्लू दौरे पर आज आएंगे कांग्रेस सचिव विदित चौधरी

Thu, 12 Dec 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 12 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Congress Secretary Vidit Chaudhary will visit Kullu today
चारों विस में संगठन को मजबूत बनाने के देंगे टिप्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी विदित चौधरी शुक्रवार को कुल्लू जिले के दौरे पर आएंगे। कांग्रेस सचिव जहां कार्यकर्ताओं के नब्ज टटोलेंगे, वहीं संगठन को मजबूत बनाने के लिए टिप्स भी देंगे।

कांग्रेस सचिव मनाली, बंजार, आनी और कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं जिला कुल्लू के पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम नागर भी मौजूद रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र और जिला कांग्रेस के सभी सदस्य, कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से भी सुझाव मांगे जाएंगे। इन बैठकों का मकसद जिला और ब्लॉक कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाना है। सभी कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में कैसे पिरोया जाए और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय भूमिका में कैसे बांधा जाए, इस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed