फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

दोबारा सत्ता में आएगी कांग्रेस

Mon, 23 Jan 2017 10:10 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 23 Jan 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
meeting
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू विधानसभा कांग्रेस पार्टी की विशेष बैठक में 25 जनवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू दौरे को लेकर चर्चा की गई। ढालपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कुल्लू विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। वहीं बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का कुल्लू में भव्य स्वागत करेंगे और कांग्रेस के प्रतिनिधियों को दल भी उनसे भेंट करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की जाएगी और मांग रखी जाएगी कि वह कुल्लू के विकास के लिए किसी बड़ी योजना की घोषणा करें। जिससे घाटी में चल रहे विकास कार्यों को अधिक तेजी से गति मिल सके।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि घाटी में हुआ विकास कार्य मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है और आज हर गांव विकास की गाथा बोल रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है और अब गांव में लोगों ने मन बना लिया है कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस ही सता पर काबिज होगी। इस दौरान बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद कुमार बबलू, पंचायत समिति सदस्य इषरा ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सालीग्राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेस राम चौधरी, सुखराम, सुखदास नैयर, हेमा शर्मा, उष्मज शर्मा, कुब्जा ठाकुर, राजेश चंदेल, मुकेश महंत, पुजारी लाल, तिखू राम, शिवदयाल, चांद किशोर पप्पा, करूण वैराग, बुधराम, विपिन, रंजीत महंत, किशन परमार, प्रेामिला, मीरा ठाकुर, रूमा देवी, मीना देवी, जीवन ठाकुर, सेस राम गुड्डी, विशाल महंत, दीपक, नवनीत, बेअंत सिंह, राज कुमार, वीर सिंह, विजेंद्र पंडित, आरिफ खान, देवेंद्र ठाकुर, विशन दास, योगराज, दिपांशु कुंद्रा, संजीव कुमार लपास, हेमराज, हीरा लाल, अजय कुमार, अमर सिंह, डीणे राम और नील चंद समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed