फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress is stopping the schemes of BJP government: Shourie

भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद कर रही कांग्रेस : शौरी

Thu, 01 Aug 2024 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 01 Aug 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Congress is stopping the schemes of BJP government: Shourie
बंजार (कुल्लू)। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्व की जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से बंद कर रही है। इसका नुकसान सूबे के लोगों को उठाना पड़ रहा है। प्रदेश के निजी अस्पतालों में हिमकेयर सुविधा बंद करने को लेकर गत वर्ष से ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निजी अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड की सुविधा को बंद कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना से छूट गए हिमाचली लोगों के लिए प्रदेश की पूर्व सरकार ने हिमकेयर योजना शुरू की थी। लाखों लोग इसके माध्यम से लाभांवित हुए हैं और इलाज के लिए योजना पर निर्भर हैं।
विज्ञापन




भाजपा विधायक ने कहा कि आज प्रदेश सरकार बकाया राशि का बहाना बनाकर इस जनकल्याणकारी योजना को बंद कर रही है। साल 2019 से चलाई जा रही इस योजना को कांग्रेस सरकार के मंत्री बिना बजट की शुरू की गई योजना बता कर अपनी नाकामी छुपाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के पास अपने चहेतों को लाभ के पद और सुख सुविधा देने के लिए बजट है, परंतु जनहित की योजना को जारी रखने के लिए बजट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed