फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress holds protest rally over allegations of disrespect to the national anthem.

Kullu News: राष्ट्रगान के अपमान के आरोप पर कांग्रेस ने निकाली रोष रैली

Sat, 22 Aug 2026 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Congress holds protest rally over allegations of disrespect to the national anthem.
कुल्लू में जिला कांग्रेस के पदा​धिकारी कुल्लू ​उपायुक्त कार्यालय के बाहर   प्रदर्शन करते हुए।-स
कुल्लू।हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान के आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कुल्लू में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि भाजपा नेताओं से कांग्रेस को देशभक्ति का प्रमाण पत्र देने की आवश्यकता नहीं है। देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों ही कांग्रेस की देन हैं।
विज्ञापन

सेस राम आजाद ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं, इसलिए विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही भाजपा नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और बाद में सदन से बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रगान होना था, लेकिन इसे नहीं गाया गया। उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रवाद के नाम पर दिखावा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करने का काम भाजपा की ओर से किया जा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुल्लू में प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले पर अपना विरोध जताया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका भारती, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव पिंगला भंडारी, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, रामप्रसाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed