फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress changed its president after BJP in election year

चुनावी साल में भाजपा के बाद कांग्रेस ने बदला अध्यक्ष

Fri, 29 Jul 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Congress changed its president after BJP in election year
रोशन ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। चुनावी साल में जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद भाजपा व कांग्रेस दोनों दल संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में फेरबदल करने में जुटे हैं।
जिला कुल्लू की आनी विधानसभा मेें कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बदलकर एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा को जिम्मेदारी दी है। इससे पहले भाजपा ने भी अप्रैल में अपना अध्यक्ष बदला था। चुनाव सिर पर होने से भाजपा व कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी को पाटना अमर ठाकुर और यूपेंद्रकांत मिश्रा के लिए आसान नहीं है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने-अपने अध्यक्षों को बदलकर पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की है। चुनाव के कुछ महीने पहले आनी कांग्रेस से चंद्रकेश शर्मा को बदलकर मिश्रा को अध्यक्ष का जिम्मा देकर उन्हें राजपरिवार के नजदीक होने का ईनाम मिला है। उनके लिए कांग्रेस को एकजुट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। कांग्रेस की तरफ से आने वाले विस चुनावों में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परसराम के साथ दलीप जोशी और बंसी लाल भी जनता के बीच जाकर अपनी पैठ बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

मिश्रा को संगठन एकजुट रखने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर के साथ अन्य नेताओं के साथ समन्वय बनाना होगा। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आनी कांग्रेस के अध्यक्ष पद में किए बदलाव के बाद मिश्रा के समर्थकों में खुशी की लहर है। कांग्रेस ने चंद्रकेश शर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू का महासचिव बनाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed