{"_id":"6ac9329741c9ace8790e7f12","slug":"congress-backed-dinesh-becomes-chairman-of-lahaul-bdc-kullu-news-c-89-1-ssml1012-188945-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल बीडीसी में कांग्रेस समर्थित दिनेश बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल बीडीसी में कांग्रेस समर्थित दिनेश बने अध्यक्ष
विज्ञापन
लाहौल पंचायत समिति की अमिता रावल उपाध्यक्ष निर्वाचित।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल पंचायत विकास समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार का कब्जा हुआ है जबकि उपाध्यक्ष निर्दलीय बना है। बीडीसी के मूरिंग वार्ड से निर्वाचित दिनेश कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव में उन्हें आठ मत मिले जबकि विकास मंच समर्थित प्रत्याशी विकास जस्पा को चार मत मिले। अध्यक्ष दिनेश कुमार को निर्दलीय अमिता रावल का भी समर्थन मिला। उपाध्यक्ष पद पर शांशा वार्ड से निर्दलीय सदस्य अमिता रावल को सात और विकास मंच की कंचन विभूति ठाकुर को 5 वोट पड़े।
शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं पंचायती राज चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी कुनिका ऐकर्स ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित तीन सदस्यों ने भाग नहीं लिया। लाहौल पंचायत विकास समिति में कुल 15 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस समर्थित सात, भाजपा के तीन, विकास मंच के चार सदस्य और एक निर्दलीय सदस्य शामिल है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए आठ सदस्यों का समर्थन जरूरी था। कांग्रेस को शांशा वार्ड से निर्वाचित निर्दलीय सदस्य अमिता रावल का समर्थन मिला।
विज्ञापन
.....
पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस का दबदबा कायम : अनुराधा
लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद कहा कि जिले की पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस का दबदबा कायम है। उन्होंने कहा कि स्पीति पंचायत समिति में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस समर्थित हैं। अब लाहौल पंचायत समिति में भी कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस समर्थित सदस्य काबिज है।