Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress and BJP at loggerheads over Manali's development

Kullu News: मनाली के विकास पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

Wed, 11 Nov 2026 10:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Congress and BJP at loggerheads over Manali's development
मनाली। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले ही मनाली में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। दोनों दल विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ में हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मनाली में 15 साल बनाम चार साल की चर्चा सबसे अधिक है। भाजपा के पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर लगातार तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह ठाकुर को करीब तीन हजार मतों से हराया था। मौजूदा विधायक का कार्यकाल अभी चार साल का ही हुआ है। ऐसे में दोनों दल अपने-अपने कार्यकाल के विकास कार्यों की तुलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर मनाली विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं। वह सड़कों और पुलों की खस्ता हालत के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। ठाकुर अपने कार्यकाल में खर्च धनराशि का उल्लेख कर केंद्र सरकार की भूमिका बता रहे हैं। दूसरी ओर, विधायक भुवनेश्वर गौड़ पूर्व विधायक के आरोपों का जवाब दे रहे हैं। गौड़ का कहना है कि उन्होंने चार साल में 15 साल के बराबर विकास कार्य करवाए हैं। दोनों नेताओं के समर्थक भी सोशल मीडिया पर अपने पक्ष में तर्क दे रहे हैं। कहीं, पूर्व विधायक के कार्यकाल के निर्माण कार्यों की तस्वीरें साझा हो रही हैं। कहीं, वर्तमान विधायक के कार्यकाल के स्वीकृत बजट और चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा दिया जा रहा है। इस राजनीतिक बहस के बीच जनता का अहम सवाल है कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में कितना सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed