{"_id":"635428b0062cbd58682c7367","slug":"congress-alotted-ticket-to-bhubaneshwar-gaur-from-manali-kullu-news-sml4257863138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मनाली से भुवनेश्वर गौड़ को दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मनाली से भुवनेश्वर गौड़ को दिया टिकट
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। भाजपा के किले को ध्वस्त करने के लिए कांग्रेस ने पूर्व कृषि मंत्री दिवंगत राजकृष्ण गौड़ के बेटे भुवनेश्वर गौड़ को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने मनाली विधानसभा क्षेत्र से भुवनेश्वर गौड़ को टिकट दिया है।
शनिवार दोपहर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी चार विधानसभा क्षेत्रों की सूची में मनाली भी शामिल रहा। भुवनेश्वर गौड़ को कांग्रेस की ओर से दमदार प्रत्याशी माना जा रहा है।
इससे पहले वर्ष 2012 में भी वे चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। उस दौरान भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर से वे 3,198 मतों के अंतर से चुनाव हार गए थे। बहरहाल टिकट तय होने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहत की सांस ली है। कई दिनों से टिकट लटका होने के कारण कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी थी। हालांकि टिकट देरी से मिलने के कारण उन्हें प्रचार के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
राजनीतिक जानकारों की माने तो हर बार के चुनाव में गुटबाजी कांग्रेस पर भारी पड़ती रही है। लेकिन इस बार परिस्थितियां अलग होने की उम्मीद है। चुनाव से पहले ही टिकट के सभी दावेदारों ने हिडिंबा मंदिर में एकजुटता की कसमें खाई हैं। सभी ने जल ग्रहण कर कसम खाई कि जिस भी नेता को टिकट मिलेगा सब साथ मिलकर कांग्रेस के लिए काम करेंगे। कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने भुवनेश्वर को टिकट देने के लिए हाईकमान का आभार जताया है।
तीन दावेदारों के बीच बाजी मार गए गौड़
मनाली। भुवनेश्वर गौड़ के साथ ही टिकट के लिए ब्लॉक अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, देवेंद्र नेगी और नवीन तनवर मुख्य दावेदारों में शामिल थे। टिकट के लिए करीब 15 नेताओं ने आवेदन किए थे। हाईकमान के लिए हरिचंद शर्मा और भुवनेश्वर गौड़ दो के नाम ही पैनल में गए। कांग्रेस की दो सूची जारी होने पर भी मनाली का मामला लटका रहा।