फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Condition of depots... consumers did not get flour at some places and pulses at some places.

Kullu News: डिपुओं का हाल... उपभोक्ताओं को कहीं आटा तो कहीं नहीं मिली दाल

Sat, 30 Nov 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Nov 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Condition of depots... consumers did not get flour at some places and pulses at some places.
नवंबर बीतने के बाद भी पूरा राशन नहीं मिलने से परेशान हो रहे जिले के उपभोक्ता
विज्ञापन

डिपुओं से लौटना पड़ रहा खाली हाथ, बाजार में महंगे दाम पर सामान खरीद रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को नवंबर का राशन नहीं मिला है। डिपुओं में कहीं आटा, कहीं दालें और तेल गायब रहा। पूरा महीना खत्म हो गया है, लेकिन उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकानों के चक्कर काटते रहे। बावजूद इसके उन्हें डिपुओं में पूरा राशन नहीं मिल पाया।
इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर डिपुओं में दाल और नमक ही उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा है। आटा, तेल और दालें न मिलने से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिपुओं में सारा राशन (आटा, चालव, दालें, तेल और नमक) न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को मजबूरन बाजारों का रुख करना पड़ रहा है। बाजारों में किराना की दुकानों पर उपभोक्ताओं का महंगे दामों पर आटा, दालें और तेल खरीदना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि दालें और तेल न मिलने का कारण एजेंसी से इनकी सप्लाई न होना है। यह उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा रहा है। इस वजह से उपभोक्ताओं को डिपुओं में समय पर सस्ता राशन नहीं मिल पाया है। खराहल निवासी सुनील, अभिनव और मोहन ने कहा कि उन्हें डिपो से इस माह केवल चावल और नमक ही मिला है। लगघाटी के रामचंद, अनुराग और सोहन लाल ने कहा कि डिपुओं के चक्कर काटने के बाद भी सारा राशन नहीं मिला है। ऊझी घाटी के रमन, शकुंतला देवी ने कहा कि डिपो में दालें और तेल न मिलने के कारण दुकानों से खरीदारी करनी पड़ रही है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएफएससी अरविंद शर्मा ने कहा कि दालों और तेल की सप्लाई अभी नहीं मिली है। विभाग उपभोक्ताओं को नवंबर के आटे का कोटा दिसंबर में देगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आटा आपूर्ति की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed