फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Competition to go to Rohtang Pass, permits are being booked three days in advance

Kullu News: रोहतांग दर्रा जाने की होड़, तीन दिन पहले ही बुक हो रहे परमिट

Fri, 21 Jun 2024 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Competition to go to Rohtang Pass, permits are being booked three days in advance
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड के चलते पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। दो दिन में मनाली में 6,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को मनाली में वाहन दिनभर रेंगते रहे। वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। होटलों में 80 से 90 प्रतिशत कमरे बुक चल रहे हैं। बड़े होटल पूरी तरह से पैक हैं।
विज्ञापन

जून के दूसरे पखवाड़े में भी मनाली का पर्यटन सीजन यौवन पर है। मनाली में पर्यटकों के पहुंचने का क्रम जारी है। खासकर रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों में होड़ मची है। तीन दिन पहले ही पर्यटन विभाग की परमिट जारी करने वाली साइट बुक हो रही है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों को लें तो दो दिन में मनाली में 6000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। वोल्वो बसों और टेंपो ट्रेवलर के अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में भी पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं। वीरवार और शुक्रवार को मनाली में 35 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार को मनाली में 2,942 और वीरवार को 3,122 पर्यटक वाहन पंजीकृत हुए। शुक्रवार रात 12:00 बजे तक लगभग 3000 से 3500 और वाहन मनाली पहुंचने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि वीकेंड अच्छा चल रहा है। मनाली के अधिकतर बड़े होटल पैक चल रहे हैं। अन्य होटलों में भी 80 से 90 प्रतिशत कमरे बुक चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पर्यटकों कि भीड़ उमड़ने से मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल हो गईं है। रोहतांग, अटल टनल और मनाली बाजार में दिनभर वाहन रेंगते हुए देखे गए। हिडिंबा मार्ग, क्लब हाउस मार्ग और कन्याल मार्ग में भी जाम लगता रहा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं। वाहनों की संख्या अधिक बढ़ने से वाहनों की लाइन लग रही है। पर्यटकों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed