फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Comedy play Bichchhu staged in Jamot, audience went crazy after watching the acting.

Kullu News: जमोट में हास्य नाटक बिच्छू का मंचन, अभिनय देख दर्शक हुए लोट-पोट

Tue, 04 Feb 2025 04:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 04 Feb 2025 04:38 AM IST
विज्ञापन
Comedy play Bichchhu staged in Jamot, audience went crazy after watching the acting.
रंगमंच के प्रति युवाओं को प्रेरित करने का किया प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयास कर रही है। इसी प्रयास में रंगमंच गांव-गांव, आंगन-आंगन के तहत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में रंगमंच का आयोजन किया जा रहा है और युवाओं को रंगमंच के प्रति प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है।

इसी कड़ी में एसोसिएशन ने जमोट में हास्य नाटक बिच्छू का मंचन किया और दर्शकों को सधे अभिनय से लोट-पोट कर दिया। कहानी सेब के दो व्यापारी लालाओं लाला रामदास और लाला शाम दास पर आधारित है। वे काफी कंजूस किस्म के हैं और उनके लड़के अजु और मुनीष उनसे अपने लिए पैसा निकालने में नौकर गोपू की मदद लेते हैं। उन्हें पैसे अपनी प्रेमिकाओं के लिए चाहिए होते हैं, जिनसे वे शादी करना चाहते हैं। नौकर गोपू बड़ा ही चालाक और शातिर है। वह अपने साथ एक और साथी नौकर हमेष को भी साथ लेता है। वह भी खुशी-खुशी उसका साथ देता है, क्योंकि वे उतना शातिर नहीं और अपनी अधिकतर जरूरतों के लिए गोपू पर ही निर्भर रहता है। दोनों लालाओं से पैसे निकलवाने में नौकर गोपू कई तरह के हथकंडे अपनाता है। इस खेल के चलते नाटक में कई ऐसी स्थितियां बनती हैं, जो दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देतीं हैं। नाटक में केहर सिंह ठाकुर, रेवत राम विक्की, परमानंद, जीवानंद, सूरज, श्याम लाल, पायल, आंचल, अनामिका तथा अनन्या आदि कलाकारों ने अभिनय किया। मंच पाश्र्व में मीनाक्षी, देसराज, वैभव ठाकुर ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed