फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CM Sukhu said BJP stole one Rajya Sabha seat the public will give us four

CM Sukhu News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भाजपा ने राज्यसभा की सीट एक चुराई, जनता हमें चार देगी

Fri, 03 May 2024 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 May 2024 09:21 PM IST
सार

शुक्रवार को बंजार के मेला मैदान में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा की सीट चुराई है, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस को लोकसभा की चारों सीटें जीतकर देगी। 

विज्ञापन
CM Sukhu said BJP stole one Rajya Sabha seat the public will give us four
बंजार में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल, सुखविंदर सिंह सुक्खू

विस्तार

भाजपा पर हमलावर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा की सीट चुराई है, लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस को लोकसभा की चारों सीटें जीतकर देगी। मंडी संसदीय सीट से हमारे पास विक्रमादित्य सिंह जैसे सुपर हीरो हैं, जो जनता की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं। यह बात उन्होंने शुक्रवार को बंजार के मेला मैदान में जनसभा में कही।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उनको लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा। शुरू में जयराम तैयार हो गए। बाद में उन्होंने सर्वे करवाया। इसमें सामने आया कि कांग्रेस हाईकमान मंडी से युवा चेहरे विक्रमादित्य सिंह को उतारने जा रही है तो वह घबरा गए। कहने लगे कि मंडी से किसी सेलिब्रिटी को लाओ। भाजपा मंडी से कंगना रणौत को लेकर आई। उन्हें एक महीने की शूटिंग करनी पड़ रही है और पहाड़ भी चढ़ने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कंगना ने बॉलीवुड में अच्छा काम किया है, मगर जयराम ने उनको कहा कि हम जिताएंगे। अब वह कागज में स्क्रिप्ट लिखकर लातीं हैं और डायलॉग बोलने लग जाती हैं। जयराम जितनी मर्जी लोकेशन बदलें और डायरेक्शन दें। वह पांच साल में भी डायरेक्शन देते रहे और मंडी लोकसभा क्षेत्र में कोई विकास नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल और मई महीने के एक साथ महिलाओं के खाते में 3000 रुपये डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed