{"_id":"66ddb225676d72f1010d665f","slug":"cm-should-not-give-false-assurances-to-pensioners-thakur-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130434-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को झूठे आश्वासन न दें सीएम : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को झूठे आश्वासन न दें सीएम : ठाकुर
विज्ञापन
पेंशनर संघ भुंतर इकाई की बैठक में भाग लेते सदस्य।
भुंतर (कुल्लू)। प्रदेश के पेंशनरों को मुख्यमंत्री झूठे आश्वासन न दें। हर माह की पहली तारीख को पेंशन जारी करने का प्रावधान करें। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कही। फेडरेशन के भुंतर खंड की बैठक रविवार को शिव मंदिर भुंतर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आईडी शर्मा ने की।
बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और मुख्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा पेंशनरों ने समस्याओं को मौके पर सुलझाने के लिए अपने विचार साझा किए। साथ ही प्रदेश स्तरीय मुद्दों को सरकार से मनवाने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। इससे पहले बैठक में प्रयास फाउंडेशन के संचालक एवं समाजसेवी सुरेश गोयल के आकस्मिक निधन पर मौन रख शोक व्यक्त किया।
प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पेंशनरों को ठगने का काम कर रहे हैं। ठगने से काम नहीं चलेगा। पेंशनरों को पेंशन पहली तारीख और अन्य लंबित वित्तीय लाभों को जारी करने का प्रावधान करें। चहेतों को पुनर्नियुक्ति देने और आउटसोर्स प्रथा पर रोक लगाए। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से करुणामूलक आश्रितों के हकों में फैसला करने की मांग की। कहा कि उपायुक्त कुल्लू फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक करें ताकि आम जनता की समस्याओं पर चर्चा कर उनका हल निकाला जा सके। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्णदेव, कुशाल शर्मा, भीमी राम, शेर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद