फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Clouds are not raining in Kullu amid alert

Kullu News: अलर्ट के बीच कुल्लू में नहीं बरस रहे बादल

Tue, 02 Jul 2024 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
Clouds are not raining in Kullu amid alert
उमस ने बढ़ाई बेचैनी, राहत के लिए झमाझम बारिश होने का इंतजार कर रहे लोग
विज्ञापन

...........
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद कुल्लू जिले में बादल नहीं बरस रहे हैं। इससे उमस बढ़ गई है। उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। अब घरों में पंखों से भी गर्म हवा आ रही है। दिन के समय घरों से बाहर निकलने पर लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं लेकिन कुल्लू में अभी तक बारिश नहीं हुई है।
पिछले साल 9 से लेकर 11 जुलाई तक बादल ऐसे बरसे थे कि आपदा आ गई थी। इस बार हालात बदले हुए हैं। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। घाटीवासी रविंद्र सिंह, प्रेम चंद और हरनाम ने कहा कि देवी-देवताओं के पास भी बारिश के लिए गुहार लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जून में सूखे जैसे हालात बने रहे। लंबे समय से बारिश न होने के कारण अब उमस बढ़ गई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश न होने से किसान-बागवान भी परेशान हैं। झमाझम बारिश होने के बाद ही लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed