{"_id":"69ec97709dd5cefa010ce990","slug":"cleanliness-awareness-will-save-you-from-malaria-nirmala-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174745-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया से बचाएगी स्वच्छता के प्रति सजगता : निर्मला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया से बचाएगी स्वच्छता के प्रति सजगता : निर्मला
विज्ञापन
आईटीआई कुल्लू में मलेरिया दिवस पर जागरूक किए प्रशिक्षु
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम में जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है। स्वच्छता के प्रति सजग रहकर इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। यह बात स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला महंत ने शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। स्वास्थ्य विभाग ने आईटीआई प्रबंधन के सहयोग से जिला स्तरीय विश्व मलेरिया दिवस और विश्व टीकाकरण सप्ताह का आयोजन किया। इस अवसर पर आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से मलेरिया और टीकाकरण विषय पर विचार प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
निर्मला महंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को लगातार मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है। आमतौर पर मलेरिया को बरसात से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह बीमारी गर्मी के मौसम में भी फैल सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव और अनुकूल परिस्थितियां मच्छरों के पनपने में मदद करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मच्छरों से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और आसपास पानी जमा न होने दें। कार्यक्रम में स्वच्छता, मलेरिया के कारण, रोकथाम और उपचार के साथ-साथ एचपीवी टीकाकरण और टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई। संवाद