फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cleaning workers took over the responsibility

Kullu News: सफाई कर्मचारियों ने संभाला जिम्मा

Sat, 12 Oct 2024 04:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers took over the responsibility
देवी-देवताओं के शिविरों को बनाया साफ और स्वच्छ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा उत्सव के लिए बाहरी राज्यों से बुलाए गए 200 सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को जिम्मा संभाल लिया है। आगामी एक सप्ताह तक ये सफाई कर्मी शहर और उत्सव स्थलों को चकाचक बनाने के लिए अपनी सेवाएं देंगे। कर्मचारियों ने पहले दिन देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों के परिसर स्वच्छ बनाए।

भगवान रघुनाथ के सम्मान में 13 से 19 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 200 सफाई कर्मचारी कुल्लू पहुंच गए हैं। इन सफाई कर्मियों ने शनिवार से शहर को स्वच्छ रखने का काम शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारी शहर के सभी रास्तों, देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों, पशु मैदान तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ कर रहे हैं। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि दशहरा उत्सव में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed