फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cleaning in Gurudwara, Gompa and Mahadev Temple

Kullu News: गुरुद्वारा, गोंपा और महादेव मंदिर में की सफाई

Wed, 17 Jan 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cleaning in Gurudwara, Gompa and Mahadev Temple
मनाली (कुल्लू)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर में चल रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत मनाली के धार्मिक स्थलों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ सफाई की। उन्होंने झाड़ू लगाई और पानी से फर्श को धोया। इस सेवा कार्य में युवा कर्यकर्ताओं ने बढ़चढ़-कर भाग लिया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ सियाल गांव में सियाली महादेव मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद गोंपा रोड स्थित गोंपा के प्रांगण और गुरुद्वारा साहिब में भी स्वच्छता अभियान चलाया। गोविंद ठाकुर ने कहा कि श्रीराम मंदिर का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। यह सब भारतीयों के लिए हर्ष की बात है। राजनीति से ऊपर उठकर साधु संतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाया गया है। 21 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान में हर धर्म से जुड़े धार्मिक स्थलों की सफाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत सियाली महादेव मंदिर, गोंपा और गुरुद्वारा साहिब में सफाई की गई। उन्होंने कहा कि आज गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव भी है। स्वच्छ तीर्थ अभियान में होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनोज लारजे, शिवदयाल, लक्ष्मी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed