फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   civic amenities

तेलिंग-युरामूर्ति-नर्सरी मार्ग यातायात के लिए बहाल

Fri, 04 Dec 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पिछले सप्ताह हुई भारी बर्फबारी के चलते मुख्य मार्ग से लेकर घाटी के सभी संपर्क मार्गों के अवरुद्ध होने से जनजीवन अस्तञव्यस्त हो गया था। अब मौसम खुल गया है और लोनिवि ने बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। लाहौल के सिस्सू स्थित लोनिवि ने मशीनरी और मजदूरों के साथ बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। अटल टनल रोहतांग के लोकार्पित होने के बाद लाहौल को 12 महीने देश के दूसरे भाग से जोड़े रखने की कवायद शुरू हुई। इसी कड़ी में लोनिवि ने शुक्रवार को दस किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग तेलिंग-युरामूर्ति-नर्सरी से बर्फ हटाकर सड़क को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया है। अब इस सड़क से छोटे वाहन गुजरना शुरू हो गए हैं। इन दिनों लोनिवि के मजदूर शुरतंग से रातील, शुरतंग से केवग तथा छोखोर संपर्क मार्गों से बर्फ हटाने में जुटे हैं। लोनिवि के सुपरवाइजर सुरेश ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद विभाग ने तेलिंग के जीरो से मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया था जिसे अब बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घाटी के अन्य संपर्क मार्गों से भी बर्फ हटाने का काम युद्घस्तर पर चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed