फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   civic amenities

ब्रिगेडियर ने एनसीसी एयर विंग का किया निरीक्षण

Fri, 04 Dec 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू का वार्षिक निरीक्षण किया गया। ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला के ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर यूनिट का निरीक्षण करने कुल्लू पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2019-20 की प्रशिक्षण गतिविधियों, खाता बजट, फंड की स्थिति और संग्रहित प्रक्रिया का जायजा लिया। जबकि सीडब्ल्यू जीवाशा ठाकुर व नितिन भंडारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से यूनिट की उपलब्धियों, कुल्लू की समृद्ध संस्कृति, प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटक स्थलों की जानकारी ग्रुप कमांडर को दी।
विज्ञापन

हालांकि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के बहुउद्देश्यीय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एयर विंग कुल्लू के पूर्व कैडेट अंगद कुमार को भारतीय सेना मेें अधिकारी के पद पर चयनित होने पर बधाई दी गई। वहीं, निरीक्षक ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने एयर विंग के अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। उधर, एनसीसी एयर विंग कुल्लू के कमांडिंग अधिकारी विंग कमांडर अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि निरीक्षण में किसी प्रकार की कोई खामी नहीं पाई गई। कहा कि ब्रिगेडियर शनिवार को अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और एलाइंड स्पोर्ट्स मनाली का दौरा करेंगे। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की प्रधानाचार्य बंदना वैद्य, एसजीटी अमित चक्रवर्ती, सीपीएल अर्जुन चौधरी, प्रवीण राय, श्रीराम, ज्ञान, नमग्याल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed