{"_id":"5f2ecd7b8ebc3e61e46e53cc","slug":"civic-amenities-kullu-news-sml341087588","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में मानसून कमजोर चल रहा है। लेकिन जिला कुल्लू में बीते चार दिनों से रोज रात के समय बारिश हो रही है। कुल्लू में शुक्रवार रात को हुई बारिश से ब्यास नदी के साथ सहायक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला के कई इलाकों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
जिला में करीब दस सड़कें भूस्खलन से बंद हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके अलावा बिजली के 17 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जिससे कई गांव में अंधेरा पसर हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिला में अभी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। नौ और दस अगस्त को जिला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नौ अगस्त को येलो अलर्ट और 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। आठ से 14 अगस्त तक जिला में मौसम खराब रहने की बात कही है। बारिश से जिला के किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। घाटी में इन दिनों सेब का तुड़ान हो रहा है। उधर, जनजातीय जिला लाहौल की चंद्रा घाटी के कोकसर के किसान-बागवान भी गदगद हो गए हैं। एडीएम कुल्लू एसके पराशर ने कहा कि शनिवार सुबह तक हुई बारिश से सड़कें व बिजली की सप्लाई बाधित होने की सूचना है। प्रशासन ने अधिकारियों को सड़कों के साथ बिजली को रिस्टोर करने को कहा है। एडीएम ने कहा कि अगले दो दिनों में भारी बारिश का अलर्ट है। ऐसे में सभी एसडीएम व आपदा प्रबंधक को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने ब्यास के किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।