फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   civic amenities

दिन में जल रही लाइटें, शाम होने पर पर बंद

Fri, 21 Feb 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
कुल्लू शहर में दोपहर में जलती स्ट्रीट लाइट। - फोटो : Kullu
कुल्लू। इसे नगर परिषद की लापरवाही कहें या फिर लोगों की बदकिस्मती। कुल्लू में दिन के समय नगर परिषद की स्ट्रीट लाइटें जल रही, जबकि रात होने पर ये बंद रहती हैं। नगर परिषद के वार्ड तीन में स्ट्रीट लाइटें अंधेरा होने पर नहीं जल रही हैं।
विज्ञापन

रात के समय वार्ड की सड़कों, रास्तों और गलियों में स्ट्रीट लाइटों के नहीं जलने के कारण अंधेरा पसरा रहता है। हालांकि पहले स्ट्रीट लाइटों के न जलने की समस्या जिला मुख्यालय ढालपुर के साथ पूरे शहर में ही थी। अमर उजाला ने 13 फरवरी के अंक में ‘शाम होते ही शहर की गलियों में अंधेरा’ नामक शीर्षक में शहर में अंधेरा पसरा रहने की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके पश्चात हरकत में आते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आदेश पर जिला मुख्यालय व वार्डों में स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर दिया गया। इसके बाद फिर एलआईसी कांप्लेक्स से लेकर पुलिस चौकी अखाड़ा बाजार तक शाम होते ही अंधेरा छा जाने से राहगीरों व स्थानीय बाशिदों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शातिर यहां पर किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। शहरवासी रोशन लाल, रमन शर्मा, ईश्वर राज, सुमित आर्य, शैलेंद्र गुप्ता, रजनीश ठाकुर, आरती, सुमन, रिया भारती, रचना शर्मा ने कहा कि अंधेरा होते ही स्ट्रीट लाइटों की आंखमिचौली का खेल आरंभ हो जाता है। नप के कर्मचारियों ने कुछ दिनों पहले इन्हें ठीक भी किया था। इसके बावजूद लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय कई बार पूरा-पूरा दिन ये लाइटें जलती रहती हैं। लेकिन जैसे ही शाम होने लगती है तो स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाती हैं। उन्होंने मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर जनता को राहत प्रदान की जाए। उधर, इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मित्र देव ने कहा कि स्ट्रीट लाइट की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर नप के वार्ड तीन में स्ट्रीट लाइटों की समस्या है तो उसे जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed