Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   City jam, vehicles crawling on the roads

शहर जाम, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Mon, 21 Mar 2022 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
City jam, vehicles crawling on the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू कार्निवाल के पहले दिन सोमवार को जाम से शहर थम गया। वाहन रुक-रुक कर सड़कों पर रेंगते रहे। इससे वाहन चालकों व लोगों को परेशानी हुई।
समस्या से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने स्वयं सड़क पर उतरकर ट्रैफिक का जिम्मा संभाला। इस दौरान वह पुलिस के जवानों के साथ यातायात को बहाल करते रहे, जिसकी लोगों ने सराहना की। वह वाहन चालकों और लोगों को सड़क पर एक तरफा यातायात की जानकारी देते रहे। हालांकि आपातकालीन वाहन के लिए एक तरफा यातायात नियम लागू नहीं होगा। आपात स्थिति में वाहन जा सकते हैं। कार्निवाल के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री भी कुल्लू पहुंचे, जिससे वाहनों की संख्या ज्यादा बढ़ गई। कार्निवाल को देखने के लिए लोग भी कुल्लू पहुंचे। हालांकि पार्किंग की व्यवस्था पुलिस की ओर से की गई है, लेकिन लोगों को वाहन कहां खड़ा करना है, इसकी जानकारी नहीं थी। भुंतर ब्रिज भी बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। इससे सभी बसें व मालवाहक वाहन भी शहर होकर गुजर रहे हैं। इससे जाम की स्थिति ज्यादा रही। हालांकि पुलिस के जवानों ने भी यातायात को बहाल करने में कड़ी मशक्कत की है। कड़ी धूप के बीच भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि जवान सड़कों पर डटे हुए हैं। एक तरफा यातायात होने से बीच-बीच में जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन पुलिस के जवान जाम को खोलने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed