फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   citu protest against central govt

महंगाई के खिलाफ सीटू का प्रदर्शन

Mon, 09 Nov 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 09 Nov 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
citu protest against central govt

केंद्र सरकार की जनता विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में सीटू जिला कमेटी ने ढालपुर में धरना प्रदर्शन किया। सीटू के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सरवरी बाजार से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सहसचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय देश को बढ़ती महंगाई तथा भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वादा कर सत्ता हासिल की थी, लेकिन 18 महीनों के बाद गरीब आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। दाल के दाम 150 रुपये प्रतिकिलो से ज्यादा हो गए हैं। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल हो चुकी है। मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश के पूंजीपतियों तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। सीटू के जिलाध्यक्ष भूप सिंह भंडारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाने के साथ मजदूरों के खिलाफ श्रम कानूनों को तोड़ने की भी साजिश की है।
विज्ञापन


देश में मोदी सरकार के खिलाफ रोष पनपा है, जिसका नतीजा बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान देखने को मिला है। वहीं, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि मोदी सरकार ने काला धन देश में वापस लाकर देश के गरीबों के खाते में पैसे जमा करवाने का वायदा किया था। लेकिन, जनता से किया वायदा मोदी सरकार भूल गई है। मोदी सरकार महंगाई कम करने की बजाय देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार जनता से किए वायदों को निभाए अन्यथा इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान सीटू के उपाध्यक्ष सर चंद, शेर नेगी, चमन लाल, राम चंद, उत्तम, पवन, चुन्नी लाल, वेद राम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed