फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Circuit house equipped with VVPIP facility will be built

वीवीपीआईपी सुविधा से लैस सर्किट हाउस बनेगा

Thu, 19 May 2022 09:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Circuit house equipped with VVPIP facility will be built
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली का सर्किट हाउस जल्द ही वीवीआईपी सुविधाओं से लैस होगा। सर्किट हाउस में 15 वीवीआईपी कमरों वाला नया भवन अगस्त तक बनकर तैयार होगा। इस भवन का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर चला हुआ है।
भवन बनने के बाद वीवीआईपी व वीआईपी पर्यटकों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में सर्किट हाउस में वीवीआईपी सुविधाओं से लैस महज एक ही कमरा है। अन्य साधारण कमरे हैं। केंद्र से पहुंचने वाले कई वीआईपी लोगों को अब यहां ठहरने की बेहतरीन सुविधा मिल सकेगी। हालांकि भवन निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये के बजट की प्रशासनिक मंजूरी मिली है, लेकिन बजट बढ़ने के कारण लोक निर्माण विभाग ने 16.84 करोड़ रुपये का प्रारूप तैयार कर पुन मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले सैलानियों की संख्या में हर साल बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके साथ यहां वीआईपी अधिकारी, नेता व अन्य लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के संदर्भ में यहां पहुंचने वाले लोगों को रहने के लिए बेहतरीन सुविधा नहीं मिल पाती। लिहाजा सर्किट हाउस को नया रूप दिया जा रहा है। हालांकि सर्किट हाउस के पुरातन भवनों से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। उन्हें यथावत रखा जा रहा है। नेहरू सदन के समीप ही एक नया भवन का निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम चरणों में चला हुआ है। भवन में मुख्यमंत्री संवाद कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री करीब सौ लोगों को संबोधित कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली थी। अब कुछ और कार्य किए जा रहे हैं। भवन के अलावा मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लिहाजा बजट को बढ़ाकर नया प्रारूप बनाकर सरकार को भेजा गया है। इसके स्वीकृत होते ही सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। उनके अनुसार नए भवन का कार्य अंतिम चरण में है। अगस्त तक यह भवन बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किट हाउस से जुड़ी हैं नेहरू की यादें
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मनाली के सर्किट हाउस से यादें जुड़ी हैं। बताया जाता है कि नेहरू जब भी मनाली आते थे तो वह इसी सर्किट हाउस में में ठहरा करते थे। यहां महज एक ही वीवीआईपी कमरा है। इसका नाम नेहरू सदन रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed