फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chowkidars who have completed 12 years of service should be made daily wage earners

Kullu News: 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके चौकीदार बनाए जाएं दैनिक वेतनभोगी

Thu, 14 Aug 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Chowkidars who have completed 12 years of service should be made daily wage earners
कुल्लू। पंचायत चौकीदारों को नियमित करने और 12 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी बनाने की मांग हिमाचल प्रदेश चौकीदार यूनियन ने की है।
विज्ञापन

यूनियन ने एक मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रेषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश चौकीदार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद वर्धन, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महासचिव बलदेव चौहान ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में पंचायत चौकीदारों की संख्या 2,985 है। सूबे में दैनिक वेतनभोगी 1,550 पंचायत चौकीदार कार्यरत हैं। जो 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं, उनकी संख्या 418 के आसपास है।
विज्ञापन

अंशकालीन पंचायत चौकीदारों की संख्या 1,017 है। विकास खंडों व पंचायतों में पंचायत चौकीदार से रिकवरी की जा रही है। हमीरपुर के विकास खंड सुजानपुर टिहरा में दैनिक वेतनभोगी पंचायत चौकीदारों से 9,875 रुपये रिकवरी की गई है, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को एक अप्रैल 2024 से बढ़ा हुआ वेतन दिया जा रहा है। पंचायत चौकीदारों के साथ अभी भी अन्याय किया जा रहा है। पंचायत चौकीदारों को भी बढ़ा हुआ वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब पंचायत चौकीदारों से सौतेला व्यवहार कर रही है। पंचायत चौकीदारों के बढ़े हुए वेतन की अधिसूचना सरकार जल्द जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed