फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Choose right friends who will show you good path: Dr. Karthikeyan

सही दोस्त चुने जो आपको अच्छी राह दिखाएं : डॉ. कार्तिकेयन

Sat, 20 Apr 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Choose right friends who will show you good path: Dr. Karthikeyan
कुल्लू। विद्यार्थी जीवन सुनहरा समय होता है। इस समय आप जो भी कर रहे हैं, उसे पूरी कोशिश के साथ करें। आपको अपनी कक्षा में, खेल के मैदान में दोस्त मिल जाएंगे, लेकिन सही दोस्त को चुनें जो आपको अच्छी राह दिखाएं। यह बात शनिवार को कुल्लू कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

कहा कि दोस्तों का आप पर काफी अधिक प्रभाव पड़ता है। दोस्त आपको गलत रास्ते पर भी लेकर जाते हैं। इसलिए इस बात पर जरूर ध्यान दें। आजकल बच्चे काफी अधिक समय मोबाइल में बर्बाद कर रहे हैं। मोबाइल से रास्ता भटक सकते हैं, इसलिए सीमित इस्तेमाल करें। साइबर क्राइम से बचने के लिए अनजान लोगों से दोस्ती न करें।
विज्ञापन

बैंक खाता और एटीएम से संबंधित जानकारी साझा न करें। पुलिस अकेले ही ड्रग्स का खात्मा नहीं कर सकती है, इसलिए सबका सहयोग जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कानून, नशे आदि विषयाें को लेकर एसपी से सवाल भी किए। कुल्लू कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा, साइबर क्राइम और ट्रैफिक से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इस दौरान मान सिंह, भगत राम, आदित्य शर्मा, अभनीष गौतम, लक्की शर्मा, मिनेंद्र सिंह, सिमरता, सुमनलता, पदमा जंबाल, अंजू राय, रूबी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
जमा दो कक्षा की छात्रा दामिनी ने सवाल किया कि जब कोई ठगी के लिए बार-बार फोन करे तो हमें क्या करना चाहिए। एसपी ने कहा कि सबसे पहले आप उसे ब्लॉक कर दें, इसके बावजूद आपको फोन आ रहे हैं तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं।
...
जमा दो की छात्रा ज्योति ने सवाल किया कि साइबर में किस तरह की ठगी की जाती है। एसपी ने कहा कि कोई शातिर आपसे एटीएम पिन मांगने के नाम पर ठगी कर लेता है तो कोई बैंक अकाउंट आदि से ठगी को अंजाम देते हैं। आपको इससे सतर्क रहना चाहिए।

....
जमा दो कक्षा की एषिता ने सवाल किया कि ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है। एसपी ने कहा कि इसके लिए आईटी एक्ट बना है, जिसके तहत पुलिस ठगी करने वाले शातिरों के खिलाफ कार्रवाई करती है।


....
जमा दो कक्षा की शिवालिका ने कहा कि हिमाचल में नशा बढ़ रहा है। इसके रोकने के लिए पुलिस क्या कदम उठा रही है। एसपी ने कहा कि सबके सहयोग से नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है। नशे की लत में फंस चुके युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed