फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chitta smuggler gang busted in Manali, four accused arrested

Kullu News: मनाली में चिट्टा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Chitta smuggler gang busted in Manali, four accused arrested
258.750 ग्राम चिट्टा के साथ पिस्तौल और दो रौंद बरामद
विज्ञापन

मनाली पुलिस की टीम मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के वोल्वो बस स्टैंड में मनाली पुलिस ने चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। चिट्टा तस्कर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे पुलिस टीम ने 258.750 ग्राम चिट्टा, एक पिस्तौल और दो रौंद बरामद किए हैं। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।

आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जिले में इस साल की चिट्टा की यह सबसे बड़ी खेप बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी जगदीश गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि वोल्वो बस स्टैंड के अंदर एक गाड़ी में चार व्यक्ति हैं। वे परचून में चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर चारों को दबोच लिया। उनकी पहचान 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र धनी राम निवासी व डाकघर सिद्धपुर तहसील धर्मपुर जिला मंडी, 22 वर्षीय हरमोहित दीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव जहादपुर डाकघर जतोसरजा तहसील बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब), जालंधर के हजारा में रहने वाला 29 वर्षीय कृष्णा सिंह उर्फ मनीष पुत्र भोला सिंह निवासी गांव खगोल डाकघर दानापुर तहसील और जिला पटना बिहार और 30 वर्षीय मंदीप सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी जहादपुर डाकघर जतोसरजा तहसील बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो 258.750 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा एक पिस्टल, दो रौंद और एक गाड़ी बरामद की है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed